*एस एस इंटरमीडिएट कॉलेज करमही में भावनात्मक माहौल के बीच फेयरवेल व बेस्ट विशेज सेरेमनी सम्पन्न।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी

सिसवा बाजार महाराजगंज 

महराजगंज के सिसवा बाजार स्थित एस एस इंटरमीडिएट कॉलेज करमही में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के छात्रों के लिए फेयरवेल सेरेमनी तथा कक्षा 10 के छात्रों के लिए बेस्ट विशेज सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मिठाई प्रतियोगिता से की गई, जिसमें कक्षा 12 के छात्र अभिजीत पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता घोषित किए गए। इसके पश्चात कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत, नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कक्षा 12 के छात्र टैग नंबर 86 अमन को मिस्टर फेयरवेल एवं टैग नंबर 161 अंजल विश्वकर्मा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया, जिस पर पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।

 

इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करें ताकि विद्यालय का परिणाम और भी बेहतर हो। वहीं प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किए जाते हैं।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के आदित्य पाण्डेय, शिक्षक मनीष पाण्डेय, राहुल शर्मा,भास्कर पाण्डेय, त्रिलोकी चौहान, राकेश गुप्ता, राहुल शर्मा, बबीता पाण्डेय, सद्दाम हुसैन, आकाश पाण्डेय, कुलदीप मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और भावनात्मक विदाई के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *