ब्यूरो रिपोर्ट/ नरसिंह उपाध्याय/सिसवा बाजार महाराजगंज
सह संपादक
महराजगंज, 11 मार्च 2026 थाना कोठीभार पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
अभियान के दौरान टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया और महिलाओं को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन सेवाओं की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि समाज में सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सके।