ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी निचलौल
मुख्य सम्पादक
महराजगंज (निचलौल):निचलौल थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी देखने को मिली, जब लापता युवक सूरज कश्यप को महज 18 घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्र में निचलौल पुलिस की जमकर प्रशंसा हो रही है और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज कश्यप के लापता होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। उन्होंने स्वयं पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग करते हुए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर छानबीन, पूछताछ और तकनीकी सहायता के माध्यम से युवक की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों और सटीक रणनीति के चलते पुलिस टीम ने मात्र 18 घंटे के भीतर सूरज कश्यप को सकुशल बरामद कर लिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
इस सफलता को लेकर क्षेत्र में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा की कार्यशैली की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता ने पुलिस की छवि को और मजबूत किया है, जिससे आमजन में भरोसा बढ़ा है।
हालांकि, इस उपलब्धि का श्रेय लेते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने विनम्रता दिखाई। उन्होंने कहा कि,
“यह सिर्फ मेरी कोशिशों का परिणाम नहीं है, बल्कि पूरी पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास और मेहनत का नतीजा है।”
निचलौल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि यदि पुलिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे, तो किसी भी चुनौती का समाधान संभव है।