*निचलौल में भव्य समारोह मनोनीत सभासद पवन श्रीवास्तव ने लिया शपथ।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी निचलौल 

मुख्य सम्पादक 

निचलौल, महाराजगंज:भाजयूमो जिला महामंत्री मनोनीत भाजपा सभासद पवन श्रीवास्तव ने ली शपथ नगर पंचायत निचलौल में मनोनीत भाजपा सभासद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

 

समारोह में मनोनीत सभासद निपेंद्र विक्रम सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नगर के समग्र विकास, जनहित के कार्यों एवं समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर निचलौल के विकास को नई दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रवीण चौधरी, मनु प्रधान, मिथलेश अग्रहरि व अनिल पहलवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल, नगर पंचायत चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया, अभिषेक सिंह विशेन तथा एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवमनोनीत सभासद को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नगर के विकास कार्यों को गति देने तथा जनसेवा को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। लोगों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में निचलौल नगर पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *