*पुरंदरपुर थाना में 18 जब्त वाहनों की नीलामी 10 अप्रैल को, आमजन के लिए सुनहरा मौका।*

ब्यूरो रिपोर्ट /नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

उप सम्पादक 

महराजगंज। जनपद के थाना पुरंदरपुर परिसर में वर्षों से खड़े जब्त वाहनों की नीलामी को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 17 दोपहिया वाहन और 01 तीन पहिया वाहन (टेंपो) के संबंध में सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और माननीय न्यायालय से नीलामी की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।

 

उपजिलाधिकारी, फरेंदा द्वारा 10 अप्रैल 2026 को नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। यह नीलामी थाना पुरंदरपुर परिसर में तय समय पर पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

 

इच्छुक व्यक्ति नीलामी स्थल पर पहुंचकर पहले वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं और उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोली में भाग ले सकते हैं।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही अन्य इच्छुक लोगों को भी इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है, ताकि नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *