ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/निचलौल
मुख्य सम्पादक
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना निचलौल का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात और पूरे परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के जरिए आमजन का विश्वास मजबूत करना ही प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।