ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /सिंदुरिया/ महराजगंज
मुख्य सम्पादक
महराजगंज: जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे खनन माफियाओं की कमर टूटती दिख रही है।
चेकिंग के दौरान बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
सोमवार की रात सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बालू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की।
जब चालक से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को एमवी एक्ट की धारा 207 और अवैध खनन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।
अप्रैल में अब तक 6 वाहनों पर कार्रवाई
सिंदुरिया पुलिस की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह में अब तक:
कुल 06 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
05 अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां व लोडर मशीन पर कार्रवाई
1 बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली ताजा कार्रवाई में जब्त
लगातार हो रही इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों के बीच खलबली मची हुई है।
थानाध्यक्ष की सख्त चेतावनी
प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि:
“क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”
खनन माफियाओं में खौफ, जनता में भरोसा
सिंदुरिया क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई से:
खनन माफियाओं में खौफ का माहौल
आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सराहना बढ़ी
महराजगंज पुलिस का यह अभियान साफ संकेत दे रहा है कि अब अवैध खनन करने वालों के लिए कोई राहत नहीं है। प्रशासन की सख्ती से जहां माफियाओं की नींद उड़ी हुई है, वहीं आम जनता को कानून व्यवस्था मजबूत होने का भरोसा मिल रहा है।