*जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की।* 

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देर शाम की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त किसानों का शीघ्र फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाए, जिससे अधिकाधिक किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी किसानों की भी फॉर्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। इस हेतु उन्होंने तहसीलों को अभियान चलाकर अंश निर्धारण करने के निर्देश दिए, ताकि रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अंश निर्धारण के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 5.30 लाख किसान हैं, जिनका पंजीकरण अभियान के माध्यम से पूर्ण कराना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसानों में जागरूकता बढ़े और वे स्वयं पंजीकरण हेतु आगे आएं।

जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्रों पर भी फॉर्मर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में उपनिदेशक कृषि को आवश्यक कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है, अतः इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

बैठक में उपनिदेशक कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि आज जनपद में कुल 1710 फॉर्मर आईडी बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने इस संख्या में तीव्र वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *