इश्क में ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन।

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी सिंदुरिया 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज (सिंदुरिया):सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा खास में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि कटहरा खास निवासी एक युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय होने की खबर मिलते ही युवक बुरी तरह टूट गया। मानसिक तनाव में आकर उसने शादी की जिद पकड़ ली और गुस्से व निराशा में आकर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया,घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को समझाने की कोशिश शुरू की। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इस दौरान स्थानीय लोगों की सांसें थमी रहीं और हर कोई युवक की सलामती के लिए दुआ करता नजर आया।

कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली लाया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है,समय रहते पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी, वरना हो सकता था दर्दनाक हादसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *