ब्यूरो रिपोर्ट/दिलीप कुमार पाण्डेय/महराजगंज
महराजगंज 17 अप्रैल 2026 जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो डम्फर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि उक्त तीनों वाहन ओवरलोड लाल मिट्टी लेकर परिवहन कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्पश्चात नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
सीज किए गए वाहन व चालक:
डम्फर (UP57AT5376) – चालक शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, कुशीनगर
डम्फर (UP57AT4202) – चालक अरविंद पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, कुशीनगर
ट्रैक्टर-ट्रॉली (UP57BN2285) – चालक सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, महराजगंज
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उ0नि0 विनीत कुमार राय
का0 रतन जायसवाल
का0 उज्जवल दीक्षित
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा, और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।