*गोरखपुर में 21 अप्रैल को विधान परिषद समिति की अहम बैठक, महराजगंज में तैयारियां तेज।*

ब्यूरो रिपोर्ट अनुभव पटेल महराजगंज 

महराजगंज, 20 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक, समिति के सभापति श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 21 अप्रैल 2026 को जनपद गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में गोरखपुर, महराजगंज एवं देवरिया के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

 

बैठक के दौरान समिति विभिन्न बिंदुओं और पत्रावलियों पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करेगी।

 

इसी क्रम में महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित एजेंडा के अनुसार आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों के साथ बैठक में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि बैठक का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *