*जनता दर्शन में सुनी गईं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।*

Bureau Report /Anubhav Patel /Maharajganj 

 

महराजगंज, 27 अप्रैल 2026 जनपद महराजगंज में पुलिस कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और हर प्रकरण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनी रहे।

 

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से उच्च कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशील, शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना प्राथमिकता में शामिल है। साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *