*ठूठीबारी पुलिस की सक्रियता: गुमशुदा युवती नाजिया खातून सकुशल बरामद।*

Bureau Report /Dilip Kumar Pandey /News 18 Plus Correspondent /Thuthibari 

महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुमशुदगी के मामले में लापता चल रही युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदगी संख्या 07/26 से संबंधित नाजिया खातून (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्री कुर्बान, निवासी गायत्री मंदिर क्षेत्र, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को पुलिस टीम द्वारा राजाबारी (ठूठीबारी-नौतनवा रोड) के पास से बरामद किया गया।

 

बरामदगी की कार्रवाई म0उ0नि0 खूशबू व कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी की टीम द्वारा की गई। युवती को सकुशल थाना लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है,पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *