*दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई: 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Punardharpur

News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज, 29 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पुरन्दरपुर की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 को मृतका की मां ने अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट व गाली-गलौज करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

दयाशंकर यादव (49 वर्ष), विजय यादव (24 वर्ष) और राधिका (45 वर्ष) निवासी करमहवा बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *