Bureau Report/ Narsingh Upadhyay /Chowk News 18 Plus /Sub Editor
महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक कक्षा 6 का छात्र है और 28 अप्रैल को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल न जाकर आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां वह घास काट रही थीं।
बताया जा रहा है कि आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सरिता देवी और उनके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर बेरहमी से मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने थाना चौक में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चौक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों — रामनाथ और सरिता देवी — को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।