Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Maharajganj
Editor with/ News18Plus
महराजगंज, 01 मई 2026। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पनियरा पुलिस को सफलता मिली है। थाना पनियरा पुलिस टीम ने गैरजमानती वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय महराजगंज द्वारा जारी गैरजमानती वारंट (मु.नं. 12156/25) धारा 498ए, 323, 504 भादवि एवं डीपी एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त नवीन श्रीवास्तव (38 वर्ष) पुत्र शम्भु नारायण निवासी डोमरा टोला अकटहवा, थाना पनियरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम डोमरा से दिनांक 01 मई 2026 को दोपहर 12:35 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, कांस्टेबल पवन कुमार यादव एवं कांस्टेबल दिलीप कुमार चौधरी शामिल रहे।