Bureau Report/ Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus /Sub Editor
महराजगंज, 01 मई 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 6 नई पीआरबी (112) गाड़ियों को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन गाड़ियों के संचालन से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूती मिलेगी और आमजन को आपात स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध हो सकेगी।नई पीआरबी गाड़ियों को थाना चौक, कोठीभार, निचलौल, पनियरा एवं बृजमनगंज सहित कुल 6 थानों में तैनात किया गया है। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा, जो अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी 21 पीआरबी (112) गाड़ियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया जा चुका है। इस प्रकार अब जनपद में कुल 27 पीआरबी गाड़ियां सक्रिय हो चुकी हैं, जो पुलिस की कार्यक्षमता और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि इन संसाधनों का उपयोग पूरी दक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। पुलिस की प्राथमिकता आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना, अपराधों की रोकथाम करना और हर स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदम:
संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी।
आपातकालीन कॉल 112 पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
रात्रि गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
महिला सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति अभियान को और सक्रिय किया जाएगा।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित 112 शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, शांति और विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।