Bureau Report/ News 18 Plus/ Nichlaul
निचलौल थाने के बीट पुलिस अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और सूचनाएं अपडेट रखने के निर्देश।
निचलौल। बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल ने शुक्रवार को थाना निचलौल के बीट पुलिस अधिकारियों (बीपीओ) की बीट पुस्तकों की गहन जांच एवं समीक्षा की। इस दौरान बीट क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सूचनाओं के रखरखाव की स्थिति को परखा गया।
समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी ने बीट पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नियमित रूप से गश्त करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बीट सूचनाओं को समय-समय पर बीट बुक में दर्ज करते हुए अद्यतन रखने को कहा गया।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में सतर्कता के साथ कार्य करने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर प्रभावी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट पुलिसिंग व्यवस्था को जनसहयोग एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।