*विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर बैजू यादव को बधाइयों का तांता।*

Bureau Report /Ramesh Kumar Yadav Farenda /News 18 Plus/ Correspondent 

 

आनन्दनगर/महराजगंज।समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा सोनौली निवासी बैजू यादव को रामकोला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बैजू यादव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रामकोला विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।बैजू यादव के प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर यादव सेना के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता एवं प्रदेश सचिव डॉ. राजेश यादव, डॉ. दिलीप यादव, मनीष यादव, शुभम यादव, विक्रम यादव (विधानसभा अध्यक्ष), रामआशीष यादव (जिलापंचायत सदस्य), राकेश यादव (जिलापंचायत सदस्य), अमित यादव, कन्हैया यादव, हरिनारायण यादव, अशोक यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि बैजू यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *