*नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: 187 शिकायतें सुनी गईं, 18 का मौके पर निस्तारण।*

Bureau Report/ Narsingh Upadhyay /Farenda News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज, 02 मई 2026 नौतनवा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनशिकायतों की सुनवाई की। कुल 187 मामलों पर विचार करते हुए 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ प्रेषित किए गए।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ-साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस एवं आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में हो तथा उनकी नियमित निगरानी की जाए।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में पुलिस सहयोग आवश्यक हो, उनमें संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को एलपीजी सिलिंडर से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

 

साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। खंड विकास अधिकारियों को वीबी-जी रामजी की कार्ययोजना समय से तैयार करने तथा गांवों को भूमि विवाद मुक्त बनाने के लिए विवादों का वर्गीकरण कर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए।

 

समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, पूर्ति, पेंशन एवं विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *