अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 07 मई 2026जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना घुघली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस व 3/25/27(2) शस्त्र अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त बलराम सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम खुडुरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज (उम्र 25 वर्ष) को 07 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को ग्राम मठिया स्थित नहर किनारे आम के बागीचे से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रताप सिंह,

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा,

हेड कांस्टेबल आशुतोष राय,

कांस्टेबल कृष्ण प्रताप सिंह।

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *