रिपोर्ट ब्यूरो न्यूज 18 + महराजगंज
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत थाना चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम ने मु0नं0-1606/25, धारा 498A, 323 IPC व 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित वारंटी जितेन्द्र पटेल (35 वर्ष) पुत्र रामनरायन निवासी चौक टोला कटैया वार्ड नं. 04, थाना चौक, जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी दिनांक 07 मई 2026 को की गई। आरोपी के विरुद्ध घरेलू हिंसा व मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज था।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
उपनिरीक्षक राहुल कुमार
हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव।
गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय महराजगंज में प्रस्तुत किया गया।