रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 08 मई 2026
जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमला गिरी (53 वर्ष) और दिनेश गिरी (54 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के यशोधरा गांव के निवासी हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और नेपाल में छिपकर रह रहे थे।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विमला गिरी को ग्राम सूर्यमानपुर कांछा चौराहा थाना बृजमनगंज क्षेत्र से तथा दिनेश गिरी को लेदवा चौराहा से गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि दिनांक 10 मई 2019 को दोनों अभियुक्तों ने संपत्ति के लालच में अपने ही भाई घनश्याम गिरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 90/2019, धारा 302 व 201 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्त फरार थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह
उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा
उपनिरीक्षक आलोक यादव
कांस्टेबल हृदय नारायण यादव
हेड कांस्टेबल आलोक कुमार
कांस्टेबल संदीप गौतम
महिला कांस्टेबल छाया गौतम
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।