*सोनौली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा: डीएम-एसपी ने ICP का किया संयुक्त निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश।*

Bureau Report/ Mohammad Akaram Khan Indo Nepal /News 18 Plus /Correspondent

 

महराजगंज, 09 मई 2026:भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर के इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) परिसर का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकिंग प्रणाली, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और सीमा पार आने-जाने वालों की निगरानी का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा सुरक्षा बलों की तैनाती और ड्यूटी व्यवस्थाओं को भी परखा गया।

 

अधिकारियों ने सीमा पर तैनात एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नियमित और प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और आपसी समन्वय को बेहद जरूरी बताया।

 

निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी सतर्कता के साथ सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *