पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में की गई वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी, 

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 10 मई 2026 जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उ0नि0 मनीष पटेल व कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह की टीम ने मु0अ0सं0 3699/05 धारा 323, 504, 506 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र (41 वर्ष) पुत्र रामअधारे माली निवासी ग्राम माधवनगर तुर्कहिया थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय महराजगंज में पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *