रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज 10 मई 2026
जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए मुकदमा संख्या 779/24 से संबंधित वारंटी महेश साहनी (33 वर्ष) पुत्र रामचन्दर, निवासी नगर पंचायत चौक, थाना चौक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 427, 323, 504, 506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक राहुल कुमार
हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।