*सीएम डैशबोर्ड पर फिसली योजनाओं की रफ्तार, डीएम ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 12 मई 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर सख्त नाराजगी जताई। सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी और डी ग्रेड में चल रही योजनाओं को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि खराब प्रगति वाली योजनाओं में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा उद्योग विभाग समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए और योजनाओं की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए।

 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना की समीक्षा के दौरान वनटांगिया गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाईमास्ट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों के लिए संबंधित विभागों को जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए और सभी अधिकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में गंभीरता दिखाएं।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *