Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor
सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर।
महराजगंज, 12 मई 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में थाना निचलौल परिसर में क्षेत्राधिकारी निचलौल एवं उपजिलाधिकारी निचलौल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहारों एवं सामाजिक आयोजनों को भाईचारे और आपसी समन्वय के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया।
क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें आमजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
वहीं जनपद के अन्य थानों पर भी बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
बैठकों में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।