नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में नेपाल निवासी युवक गिरफ्तार!

Bureau Report/ News 18 Plus/ Purandarpur

 

पुरंदरपुर पुलिस ने ललाइन पैसिया अंडरपास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा।

 

महराजगंज। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुरंदरपुर पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे नेपाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ललाइन पैसिया अंडरपास से दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में 19 फरवरी 2026 को एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयान के आधार पर विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2), 5J(2)/6 की बढ़ोतरी की गई।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2026 को पुरंदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सूरज पासी (22) पुत्र निवर पासी, निवासी ग्राम गैडहवा, गांवपालिका-2, रुपनदेही, नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया।

 

इस संबंध में थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 70/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2), 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *