News 18 Plus /Bureau /Siswa Kothibar
स्कूल प्रबंधन पर 19 बिंदुओं में गंभीर सवाल, रखरखाव, टीएलएम, फर्नीचर, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही का आरोप।
महराजगंज। परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय क्षेत्र-निचलौल के एक विद्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शिकायत भेजी गई है। शिकायत में विद्यालय की व्यवस्थाओं, रखरखाव तथा शैक्षणिक संसाधनों से जुड़े 19 बिंदुओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विद्यालय में कई वर्षों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट का निर्माण नहीं कराया गया, साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य अधूरा है, बाउंड्री वॉल, किचन गार्डन, फर्नीचर और टीएलएम सामग्री का अभाव है। इसके अलावा परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी, बच्चों के उपयोग की सामग्री के रखरखाव तथा अन्य विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप भी लगाए गए हैं।
शिकायत में सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।