सहकारी समिति की जमीन पर कब्जे का प्रयास, अध्यक्ष ने एसडीएम से लगाई गुहार।

ब्यूरो रिपोर्ट: फरेंदा 

 

महराजगंज:फरेंदा तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति महुआ महुवी की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। समिति अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम ने उप जिलाधिकारी फरेंदा को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण रोकने की मांग की है।

बताया गया कि समिति का गोदाम ग्राम सभा बरगदवा के टोला हरिया, थाना पुरंदरपुर क्षेत्र में स्थित है। गोदाम के पास समिति की लगभग 50 डिसमिल जमीन मौजूद है। आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग गोदाम के दक्षिण दिशा में करीब 15 फीट जमीन पर दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

समिति अध्यक्ष राधेश्याम ने उप जिलाधिकारी फरेंदा से अनुरोध करते हुए कहा है कि थाना पुरंदरपुर को आवश्यक निर्देश देकर तत्काल अतिक्रमण रुकवाया जाए। इसके साथ ही सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां महराजगंज से भी मांग की गई है कि समिति के प्रभारी सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी को प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुरंदरपुर से 112 नंबर पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष अबू हरेरा, संचालक राम बहाल, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, प्रभारी सचिव राम प्रकाश, सहायक सचिव योग पासवान सहित गोदाम टोला के कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि सहकारी समिति की भूमि सार्वजनिक हित से जुड़ी हुई है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *