*वारंटी अभियुक्त पर बरगदवा पुलिस का शिकंजा, एनआई एक्ट व मारपीट मामले में गिरफ्तारी।*

News 18 Plus /Bureau: Md. Akram Khan Thuthibari

 

महराजगंज जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में उ0नि0 रविन्द्र नारायण मिश्र एवं हमराह पुलिस टीम ने मंगलवार, 12 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए मु0नं0-7/17, धारा 406, 323, 504, 506 भा0द0वि0 एवं 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त जाकिर पुत्र अजीज उर्फ अफताब, निवासी पिपरा मुण्डेरी थाना बरगदवा जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार अभियुक्त न्यायालय में लंबित मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। जनपद पुलिस द्वारा वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *