चारों तहसीलों में लगा संपूर्ण समाधान दिवस, उपजिलाधिकारी-क्षेत्राधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं! समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, पुलिस-राजस्व विभाग में बेहतर समन्वय पर जोर।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज

 

महराजगंज, 3 अक्टूबर। जनपद की सभी चार तहसीलों—महराजगंज सदर, निचलौल, फरेंदा और नौतनवा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से आमजन की शिकायतें सुनीं।

 

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के साथ पुलिस एवं राजस्व विभाग के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *