*बरसात में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, जेल व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus/ Chief Editor 

महराजगंज, 29 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जिला कारागार का शाम 06 बजे बरसात के बीच औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदियों की स्थिति व जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, कारागार चिकित्सालय एवं पाकशाला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कुछ कैदियों द्वारा घरेलू समस्याएं बताई गईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

कारागार चिकित्सालय में बीमार बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा दवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए दवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि किसी भी बंदी को कोई गंभीर बीमारी नहीं है।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन बंदियों के पास पेशी हेतु वकील नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुसार सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम, रामप्रभेष सिंह सहित अन्य कारागार अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *