*घुघली पुलिस का एक्शन मोड: अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ फरार अभियुक्त गिरफ्तार।*

Bureau Report /Anubhav Patel /Ghugli News 18 Plus/ Correspondent 

 

महराजगंज: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम सिंह के रूप में हुई है, जो कोठीभार थाना क्षेत्र के खुडूरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ घुघली थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मठिया नहर के किनारे मौजूद है। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

संदेश साफ है: महराजगंज पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *