Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar/ News 18 Plus /Co-Editor
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी गांव में सोमवार शाम जहरीले सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, खेसरारी टोला मंशा छपरा निवासी मनोहर की पुत्री मानवी को सोमवार शाम करीब 5:15 बजे जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा को सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।