Bureau /Report Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में पूर्व में पंजीकृत अपहरण के मामले में आरोपी बाल अपचारी द्वारा नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए घुघली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने आरोपी बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।