*मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोठीभार पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Siswa Kothibar 

 

महिला सुरक्षा, नए कानूनों और साइबर अपराधों की दी जानकारी, बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक।

 

महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र स्थित स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह मेमोरियल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देने तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना रहा। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया।

 

इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो अधिनियम और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

 

जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम की सहभागिता

 

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा और कांस्टेबल विकास कुमार ने सहभागिता की। टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनों के प्रति जागरूकता और साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *