ब्यूरो रिपोर्ट/न्यूज़ 18प्लस/सिसवा कोठीभार
महराजगंज। जनपद में न्यायालयों से प्राप्त ई-समंस के निष्पादन एवं तामीला को लेकर 6 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में कोठीभार थाना क्षेत्र का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। जिले का जहां कुल तामीला प्रतिशत 96 फीसदी दर्ज किया गया, वहीं कोठीभार थाना 97 प्रतिशत तामीला के साथ जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों में शामिल रहा।
रिपोर्ट के अनुसार कोठीभार थाने को गत दिवस तक कुल 1,196 प्रोसेस प्राप्त हुए थे। 6 अक्टूबर तक थाने को आवंटित प्रोसेस की संख्या 1,205 पहुंच गई, जिसमें इसी दिन 9 नए प्रोसेस प्राप्त हुए। इनमें से 1,165 ई-समंस की तामीला पूरी की जा चुकी है, जबकि 40 प्रोसेस शेष हैं। किसी भी प्रोसेस को वापस कोर्ट नहीं किया गया है। प्राप्त प्रोसेस के सापेक्ष कोठीभार का तामीला प्रतिशत 97 फीसदी रहा।
निचलौल भी 96 प्रतिशत पर
निचलौल थाने की बात करें तो यहां गत दिवस तक 861 प्रोसेस प्राप्त हुए थे। 6 अक्टूबर तक कुल आवंटन 869 रहा, जिसमें 8 नए प्रोसेस शामिल हैं। इनमें से 837 की तामीला पूरी हो चुकी है, जबकि 32 शेष हैं। निचलौल थाने का तामीला प्रतिशत 96 फीसदी दर्ज किया गया।
जिले में 8,147 ई-समंस की तामीला
महराजगंज जनपद में कुल 8,529 ई-समंस प्रोसेस आवंटित किए गए थे। इनमें से 8,147 की तामीला पूरी हो चुकी है, जबकि 382 प्रोसेस शेष हैं। इस तरह जिले का कुल तामीला प्रतिशत 96 फीसदी रहा।
कोठीभार की 97 फीसदी तामीला यह दर्शाती है कि न्यायालय से प्राप्त ई-समंस के समयबद्ध निष्पादन को लेकर थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।