*ऑपरेशन दहन के तहत 78 लीटर अवैध कच्ची शराब नष्ट!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

 

पुरंदरपुर पुलिस ने कमेटी की निगरानी में कराया नियमानुसार विनिष्टीकरण, शराब की अनुमानित कीमत ₹4,680।

महराजगंज। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 लीटर अवैध कच्ची शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

थानाध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को थाना पुरंदरपुर में पंजीकृत विभिन्न प्रकरणों से संबंधित 78 लीटर अवैध कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,680 रुपये बताई गई, को नष्ट किया गया। हेड मोहर्रिर रीना उपाध्याय ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई।

 

शराब के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई थाना परिसर में गठित कमेटी की निगरानी में हुई। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा की निगरानी तथा आबकारी निरीक्षक पुन्केश कुमार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

 

पुलिस के अनुसार, ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *