*साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने लौटाए 65 हजार रुपये।*

Bureau Report/ Anubhav Patel /Chowk News 18 Plus /Correspondent

 

थाना चौक साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में पीड़ित को वापस मिली रकम।

 

महराजगंज। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना चौक क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के खाते में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 65,481 रुपये वापस कराए हैं। इस सराहनीय कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के चैनपुर निवासी चित्रांगद चौरसिया के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए 95,481 रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना चौक साइबर सेल हरकत में आ गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाई और संबंधित माध्यमों से संपर्क कर कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के बाद ठगी गई रकम में से 65,481 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

कार्रवाई करने वाली टीम

उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह

कांस्टेबल विशाल प्रजापति

साइबर सेल की इस सक्रिय कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन एवं पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *