Bureau Report /Rajiv Kumar Tripathi Ghugli News 18 /Plus Co-Editor
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राज रावत (19 वर्ष) पुत्र अशोक रावत, निवासी रामपुर बल्डीहा थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 05 मई 2026 को मुड़ेरी ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: राज रावत
पिता का नाम: अशोक रावत
निवास: रामपुर बल्डीहा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
उम्र: 19 वर्ष
शिक्षा: 8वीं कक्षा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव,हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव