Bureau Report/ News 18 Plus /Nichlaul
श्यामदेउरवां पुलिस ने अमवा चौराहा के पास से पकड़ा, धारा 69 बीएनएस में दर्ज है मुकदमा!
महराजगंज। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में श्यामदेउरवां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने 15 अक्टूबर को ग्राम अमवा चौराहा के पास से मुकदमा अपराध संख्या 273/26 में वांछित अभियुक्त अमर साहनी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर साहनी पुत्र देवानन्द साहनी, निवासी ग्राम भिटौली, टोला मटडिहवा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना श्यामदेउरवां में मु0अ0सं0 273/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल शंभू यादव शामिल रहे।