Bureau Report /Ashish Kumar Bharti /Farenda News 18 Plus /Correspondent
फरेंदा (महराजगंज), 03 मई 2026 क्षेत्र के कृष्ण इंग्लिश क्लासेस में रविवार को एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार ने की।
समारोह के दौरान छात्रों को मेडल व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व शाखा प्रबंधक बाबूलाल (मैनेजर साहब) ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें मेहनत व अनुशासन का महत्व बताया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, फरेंदा के लोकप्रिय शिक्षक भीमसेन गौतम ने अपने प्रेरक संबोधन में छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “जहां तक हमारी नजर जाती है, हम वहां तक अपने बच्चों का हर संभव सहयोग करेंगे।” उनके इस वक्तव्य ने छात्रों में नई ऊर्जा भर दी।
अध्यक्षीय संबोधन में कृष्ण कुमार ने संघर्षशील छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम और धैर्य बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर औरंगजेब आलम एवं कमलेश भारती सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार, मेडल और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।