मिशन शक्ति अभियान में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, नए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी!

रिपोर्ट ब्यूरो महराजगंज 

 

महराजगंज। थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को गिरिजा शंकर रामेश्वर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज, कारीडिहा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बालक-बालिकाओं को नए कानून, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

 

इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए इनके प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में म0उ0नि0 नेहा कुमारी, का0 सुमित यादव, म0का0 मानसी वर्मा एवं म0का0 सूची शाह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *