रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
महराजगंज: अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, फरेन्दा द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त संजय पुत्र बनारसी, निवासी ग्राम भेड़िया, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है तथा उसकी शैक्षिक योग्यता कक्षा 10 तक है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 100/26, सरकार बनाम बनारसी, धारा 85, 352 बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य, कांस्टेबल शशिकांत खरवार तथा महिला कांस्टेबल शिवांगी गुप्ता शामिल रहीं।