खुले में शराब पीने वालों पर निचलौल पुलिस की सख्ती, क्षेत्राधिकारी रविंद्र सिंह व थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय के नेतृत्व में हुई सघन चेकिंग।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/निचलौल

 

सार्वजनिक जगह पर जाम छलकाना पड़ेगा भारी, पुलिस का विशेष अभियान तेज!

महराजगंज, 21 सितंबर। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से खुले में बैठकर शराब पीने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमजन के लिए असहज स्थिति पैदा करने अथवा शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने कहा कि सार्वजनिक जगहों और खुले स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील की।

 

निचलौल पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस के अनुसार इस तरह की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *