न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा कोठीभार
318(4), 316(5), 352, 351(3), 61(2) बीएनएस के मुकदमे में चल रहा था वांछित, न्यायालय भेजा गया।
कोठीभार (महराजगंज), 20 सितंबर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोठीभार पुलिस ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि थाना कोठीभार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 296/26 में धारा 318(4), 316(5), 352, 351(3) एवं 61(2) बीएनएस के तहत सूर्यप्रकाश भारती वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूर्यप्रकाश भारती (26) पुत्र बच्चालाल राम, निवासी ग्राम सिहांचवर कला, थाना गड़वार, जनपद बलिया के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव, कांस्टेबल विवेक यादव तथा कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।