स्थायी लोक अदालत ने दो याचियों को दिलाई अवार्ड राशि, बीमा कंपनियों ने जमा किए भुगतान

ब्यूरो रिपोर्ट/न्यूज़ 18प्लस/महराजगंज

 

महराजगंज। स्थायी लोक अदालत, महराजगंज के समक्ष विचाराधीन दो मामलों में पारित आदेशों के अनुपालन में बीमा कंपनियों द्वारा अवार्ड राशि जमा किए जाने के बाद गुरुवार को याचियों को भुगतान हेतु चेक प्रदान किए गए।

 

पीएलए वाद संख्या 38/2025 अहसानुलहक बनाम नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में पारित आदेश दिनांक 8 जून 2026 तथा पीएलए वाद संख्या 3/2025 नीतू बनाम फ्यूचर जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में पारित आदेश दिनांक 15 जून 2026 के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

 

24 सितंबर को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में याची अहसानुलहक को 15,540 रुपये तथा याची नीतू पत्नी स्व. सूरज को 15,60,000 रुपये की अवार्ड राशि के भुगतान हेतु चेक प्रदान किया। इस दौरान स्थायी लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय एवं प्रियंका तिवारी तथा याचीगण के अधिवक्ता रामभवन यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *