*साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने दिलाई पूरी रकम वापसी।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Chowk News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज: जनपद में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जून 2026 को थाना चौक क्षेत्र निवासी सद्दाम हुसैन के क्रेडिट कार्ड से ₹10,000 की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर साइबर ठगी की गई थी। घटना के बाद पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

 

शिकायत मिलते ही थाना चौक की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी एवं वित्तीय स्तर पर कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 13 जून 2026 को ठगी गई पूरी ₹10,000 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की अहम भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *